रणबीर कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल: पांच महंगी चीजों के मालिक हैं अभिनेता, लिस्ट में 2 करोड़ की कार भी शामिल
Richard Mille RM 010 घड़ी
रणबीर कपूर कई मौकों पर एक्सपेंसिव घड़ी पहने हुए नजर आ चुके हैं। अभिनेता के पास ‘रिचर्ड मिल’ कंपनी की मॉडल ‘आरएमस 010’ घड़ी है। ये घड़ी रणबीर को अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट में दी थी। इसके अलावा, रणबीर के पास ‘हबलोट’ और ‘रोलेक्स’ जैसी महंगी घड़ियां भी हैं।
Range Rover कार
रणबीर कपूर सुपर एक्सपेंसिव रेंज रोवर कार के मालिक हैं। अभिनेता की इस कार की कीमत 1.6 करोड़ रुपये है, जो पांच सीटर है। रणबीर के अलावा, बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा अभिनेताओं के पास ही ये कार है।
ये बात तो सच है कि, रणबीर कपूर लग्जरी गाड़ियों का शौक रखते हैं। अभिनेता के पास ‘रेंज रोवर’ के अलावा 'मर्सिडीज-एएमजी जी63' भी है। ये कार 1.62 करोड़ रुपये से लेकर 2.42 करोड़ रुपये तक होती है।
E-bike
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पॉवर कपल बन चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आलिया ने रणबीर को एक ई-बाइक गिफ्ट में दी थी, जो काफी महंगी है। रणबीर की ई-बाइक ‘Mate X’ कंपनी की है, जिसकी कीमत 1.5 लाख है।