बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते सलमान सिर्फ करीबी लोगो के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान बड़े पर्दे के सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही छोटे पर्दे पर भी उनका जलवा बरकरार है। टीवी पर सलमान रियलिटी टीवी शो बिग-बॉस को होस्ट करते हैं और फैंस उन्हें होस्ट के किरदार में भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें टीवी कलाकारों ने भी बधाई दी है।
Salman Khan Birthday: टीवी के इन सितारों ने भी सलमान पर लुटाया प्यार, अनोखे अंदाज में दी बधाई
भारती सिंह
टीवी की लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं। वो अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आ जाती हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर भारती ने अपनी और सलमान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'जन्मदिन की आपको हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान आप पर कृपा बनाए रखें। आपको ढेर सारा प्यार'।
गौतम गुलाटी
टीवी एक्टर गौतम गुलाटी ने सलमान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आपको प्यार सर, जन्मदिन की बधाई। मैंने आज तक आपके जितना प्यारा इंसान पूरी इंडस्ट्र्री मे नहीं देखा जो हर मौके पर लोगों की मदद करने को तैयार रहता है और बदले में जिसे सिर्फ एक मुस्कराहट चाहिए। लाखों लोगों को मोटिवेट करने के लिए आपका धन्यवाद'।
आरती सिंह
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह ने भी एक्टर सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही इंस्टा स्टोरी शेयर की। इतना ही नहीं आरती सिंह ने लिखा कि- '5 महीने तक आपके मुंह से अपना नाम सुनना एक सपने के जैसा था। जन्मदिन की बधाई मेरे हीरो'।
इन टीवी सितारों के अलावा दलजीत कौर, देवोलिना भट्टाचार्जी, माही विज जैसे बहुत से सितारों ने अपने फेवरेट एक्टर सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि सलमान चारों तरफ से मिल रही इन बधाईयों से बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने कोरोना के चलते किसी भी तरह का बड़ा आयोजन नहीं किया है और कम लोगों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोरोना के कारण सलमान के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ देखने को नहीं मिली जो हमेशा रहा करती थी।