इस हीरोइन का चेहरा देखकर क्या आपको याद आया कि ये हीरोइन कौन है ? ये हीरोइन 80 के दशक की जाना-पहचाना चेहरा रही। पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसे प्रतिष्ठित बैनर।
ये हीरोइन हैं रंजीता कौर, जिन्होंने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है क्या आप जानते हैं ?
आज ये हीरोइन फिल्मों से दूर यूएस में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है। इतने सालों में रंजीता में चौंकाने वाला बदलाव आ गया है। एक वक्त पर जिस हीरोइन के लाखों दीवाने थे और जो हीरोइन अपनी मासूमियत की वजह से सभी के दिलों को छू जाती थी आज वो हीरोइन पूरी तरह से बदल चुकी है।
रंजीता साठ साल की हो चुकी हैं और अपनी पुरानी इमेज से बिलकुल इतर दिखती हैं। लेकिन रंजीता की खिलखिलाहट आज भी बरकरार है।
दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर ढलान की अग्रसर हो गया है।
कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ कथित संबंधों के चलते रंजीता के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वो काफी तुनकमिजाज हो गईं थीं और यही तुनकमिजाजी रंजीता के करियर पर भारी पड़ी। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में अंग प्रदर्शन करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर पिछड़ गया।