सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में नजर आने वाली फातिमा सना शेख का नाम आमिर खान संग बीते दिनों से जुड़ रहा है। ऐसा तब हुआ जब फातिमा को आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी देखा गया। ऐसे में आमिर और फातिमा को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। लेकिन अब जाकर फातिमा ने इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है...आइए जानते हैं आखिर क्या कहा फातिमा ने...
फातिमा ने एक इंटरव्यू में इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ' जब ऐसी खबरें आई तो मुझे बुरा लगा और मैं परेशान भी होने लगी, क्योंकि यह पहली बार है जब इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर मुझे इस चीज का सामना करना पड़ रहा है, बता दूं कि जिनसे मैं कभी मिली ही नहीं तो वे इस सच्चाई से अवगत नहीं हो सकता, लोगों को जरूर इसकी असलियत पता होनी चाहिए लेकिन इन अफवाहों पर लोगों को लगता है कि मैं बुरी हूं।'
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि आमिर खान एक बार फिर फातिमा के लिए फिल्म बनाएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों का कहना था कि हाल ही में आमिर खान ने दो कहानियों को पसंद किया था जिनमें से किसी एक पर अगली फिल्म के लिए काम शुरु किया जाएगा और इसमें फातिमा सना शेख को बतौर हीरोइन लिया जाएगा।
फिल्म में आमिर खान खुद भी काम करेंगे लेकिन उनका रोल छोटा होगा। सूत्र इस बात से मना करते हैं कि ये फिल्म डियर जिंदगी, शाहरुख खान-आलिया भट्ट जैसी होगी, लेकिन इतना संकेत दे रहे हैं कि आमिर, फातिमा का रोमांटिक एंगल फिल्म का हिस्सा होगा।
खबर आ रही थी कि इस रोमांटिक फिल्म के लिए आमिर खान की टीम इस वक्त डायरेक्टर का नाम तय करने में लगी हुई है। सब कुछ ठीक रहा तो ये फिल्म अगले साल मई या जून तक सेट पर जा सकती है। अगर ये फिल्म शुरु होती है तो सबसे ज्यादा दिलचस्प देखने वाली बात ये होगी कि आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी संभालने वाली उनकी पत्नी किरण राव का रिएक्शन क्या होगा। आमिर और फातिमा के रिश्तों को लेकर लंबे समय से गॉसिप गलियारों की चर्चाओं के बीच किरण राव का रिएक्शन ज्यादा अहम हो जाता है।