पाकिस्तानी मशहूर गायक राहत फतेह अली खान पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप लगा है। इस पूरे मामले पर ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानी की फेमा के तहत नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। वहीं अब इस मामले पर पाकिस्तानी गायक की ओर पर पहला बयान आया है जिसमें उन्होंने भारत सरकार की तरफ से किसी भी तरह के नोटिस मिलने की बात को सिरे से खारिज किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राहत फतेह अली खान के मैनेजर आमिर हसन सामने आए। आमिर ने कहा कि इस तरह का कोई भी नोटिस हमें नहीं मिला है। बयान में आमिर हसन ने कहा कि जिस नोटिस की बात हो रही है ऐसा कोई भी नोटिस हमें नहीं मिला है। पहले नोटिस भेजते फिर बात को सामने लाते। हम लोगों को जब भी नोटिस मिलेगा तब इस मामले पर बात करेंगे। दिल्ली के वकील इस मामले को देखेंगे अगर ऐसा कुछ नोटिस है तो।
3 of 5
Fateh Ali Khan
- फोटो : twitter
आपको बता दें, अगर ED राहत के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उनपर 300 प्रतिशत का जुर्माना लग सकता है। जुर्माना न भरने की स्थिति में राहत के खिलाफ भारत में लुकआउट नोटिस जारी हो सकता है, साथ ही भारत में राहत के कार्यक्रमों पर भी रोक लग सकती है। साल 2011 में राहत फतेह अली खान को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर के सात गिरफ्तार किया गया था। राहत के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे।
4 of 5
rahat fateh ali khan
- फोटो : file photo
राहत के साथ उनके प्रबंधक मारूफ और इवेंट मैनेजर चित्रेश को भी हिरासत में लिया गया था। इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया था जब वे दुबई के रास्ते लाहौर जाने वाले थे। राहत के बैग से 24 हजार डॉलर जबकि दल के दो अन्य सदस्यों के बैग से 50-50 हजार डॉलर बरामद किए गए थे। यह तीनों 16 सदस्यीय दल का हिस्सा थे। डीआरआई ने उस समय कहा था राहत के पास जितनी मुद्रा थी वह दी गई अनुमति की सीमा से काफी अधिक थी।
5 of 5
Rahat Fateh Ali Khan
- फोटो : twitter
राहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया, फिल्म 'इश्किया' के गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है। इससे साथ ही 'जिया धड़क धड़क', 'आज दिन चढ़या' के अलावा कई गानों में अपनी आवाज दी।