फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar Wedding: इस महीने शादी करने जा रहे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पहली पत्नी से 16 साल बाद लिया था तलाक

Tue, 04 Jan 2022 04:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Jan 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
farhan akhtar and shibani dandekar going to tie knot in march 2022 know about wedding date venue and outfit
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी करने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपल मार्च 2022 में शादी के बंधन में बधने की प्लानिंग कर रहे हैं। पहले फरहान और शिबानी एक बिग फैट वेडिंग प्लान कर रहे थे। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे प्रतिबंध के कारण इस काफी छोटे स्तर पर आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

farhan akhtar and shibani dandekar going to tie knot in march 2022 know about wedding date venue and outfit
शिबानी, जावेद, शबाना और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के कारण छोटे स्तर पर आयोजित होगा कार्यक्रम
सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में फरहान और शिबानी के परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कोरोना महामारी की वजह से पहले भी अपनी वेडिंग पोस्टपोन कर चुके हैं। इसलिए अब कपल अपनी शादी को और टालना नहीं चाहते हैं।

farhan akhtar and shibani dandekar going to tie knot in march 2022 know about wedding date venue and outfit
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

5 स्टार होटल में होगी शादी
रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि कपल ने अपनी शादी के लिए मुंबई के एक 5 स्टार होटल को बुक कर लिया है। इसके साथ ही शादी की लगभग अन्य तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
farhan akhtar and shibani dandekar going to tie knot in march 2022 know about wedding date venue and outfit
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी में पहनेंगे पेस्टल कलर की ड्रेस
फरहान और शिबानी अन्य बॉलीवुड कपल्स की ही तरह अपनी वेडिंग में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनने वाले हैं। दोनों ने अपनी शादी में पेस्टल कलर की ड्रेस पहनेंगे।

विज्ञापन
farhan akhtar and shibani dandekar going to tie knot in march 2022 know about wedding date venue and outfit
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

पहली पत्नि से तलाक लेने के 5 साल बाद कर रहे हैं शादी
कपल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों के हिसाब से पिछले कुछ सालों से दोनों लिव इन में रह रहे थे। इंडस्ट्री का सबसे कूल कपल माने जाने वाले फरहान और शिबानी की सोशल मीडिया पर कमाल की फैन फॉलोइंग है। बता दें कि 2000 में शादी करने के बाद फरहान और अधुना ने 2016 में अलग होने का फैसला किया था। उनकी दो बेटियां हैं - शाक्य और अकीरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed