बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के कई सारे प्रशंसक होते हैं। जो उन्हें बेहद चाहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। सारा को कई लोग पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस अक्सर उनके आस पास नजर आते रहते हैं। सारा भी अपने फैंस का बराबर ख्याल रखती हैं और सभी के साथ बहुत अच्छा बर्ताव करती हैं। ऐसे में सारा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब सारा अली खान को फैन ने की थी Kiss करने की कोशिश, अभिनेत्री ने ऐसे किया था रिएक्ट
सितारों को दिक्कत तब हो जाती है जब कुछ फैंस अधिक उत्साहित होकर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि सेलेब्स भी उनसे दूर भागने लगते हैं। इसे फैंस का पागलपन कह सकते हैं या अपने पसंदीदा कलाकार के प्रति उनका प्यार। ऐसा ही कुछ सारा अली खान के साथ भी हुआ, जब एक फैन ने सारा को किस करने की कोशिश की।
जी हां सारा अली खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अपने जिम से बाहर निकल रही हैं। इस दौरान उनके कुछ फैंस उनसे मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं। सारा भी उनके लिए रुक जाती है और फोटो खिंचवाने लगती हैं। इसी बीच सारा का एक फैन आता है और उनके हाथ को पकड़कर किस करने की कोशिश करता है। जिसे देख सारा भी असहज हो जाती हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इसके बाद सारा अपना हाथ पीछे खींचते हुए फैन से हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं और गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं। सारा के इस वीडियो को बार बार देखा जा रहा है। सारा का ये वीडियो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायानी ने साझा किया है। हालांकि ये वीडियो पुराना है लेकिन फिर भी इस वीडियो में सारा का फैन के प्रति बर्ताव को काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी डेब्यू फिल्म के बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। सारा ने बॉलीवुड में साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। वहीं सारा आने वाले दिनों में अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म अतरंगी में भी सारा नजर आएंगी।