फेमस एक्टर टॉम ऑल्टर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। उन्हें भारत सरकार पद्म श्री से भी सम्मानित कर चुकी है।
आगे पढ़ें, टॉम ऑल्टर की जिंदगी की अनछुई कहानियां...
2 of 7
Tom Alter
- फोटो : Tom Alter
धर्मेंद्र की फिल्म 'चरस' से साल 1976 में बॉलीवुड में एंट्री करने के पहले टॉम ऑल्टर कई नाटकों में काम कर चुके थे। उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से साल 1974 में डिप्लोमा करने के दौरान गोल्ड मेडल जीता था।
3 of 7
Tom Alter
- फोटो : Tom Alter
टॉम ऑल्टर साल 1980 से लेकर 1990 के दश्क में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट भी रह चुके हैं। वह पहले जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने टीवी पर सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू लिया था जब वह क्रिकेट में कदम रखने जा रहे थे...
4 of 7
टॉम ऑल्टर
- फोटो : Just Dial
ऑल्टर के सभी किरदारों में सबसे ज्यादा याद किया जाता है टीवी सीरियल 'जुनून' में निभाया उनका गैंगस्टर केशव कलसी का किरदार, जो 90 के दशक में पांच वर्षों तक चला। उन्होंने 'जुनून' नाम की फिल्म में भी काम किया, जिसमें राहुल रॉय और पूजा भट्ट लीड रोल में थे।
5 of 7
टॉम ऑल्टर
- फोटो : Just Dial
ऑल्टर ने तीन किताबें लिखी हैं, जिनमें से एक नॉन-फिक्शन और दो फिक्शन हैं। कला और फिल्म जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए साल 2008 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। टॉम ऑल्टर उर्दू साहित्य में भी रुचि रखते हैं। टॉम ऑल्टर मिर्जा गालिब का किरदार भी कर चुके हैं।