सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने ड्रेसिंग और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। हालांकि लोगों की परवाह किए बिना उर्फी लगातार अपने मन मुताबिक कपड़े पहनती हैं। इतना ही नहीं वह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती भी नजर आती हैं। हाल ही में एक बार फिर वह चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय उनका कोई फैशन सेंस या अतरंगी लिबाज नहीं बल्कि उनकी मौत की खबर है।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी ने बीते दिनों उदयपुर में हुई हत्या पर अपने विचार रखे थे। सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने इसकी निंदा की थी। ऐसे में उर्फी की इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से खुद उर्फी भी काफी परेशान हो चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी के खुदकुशी करने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
इतना ही नहीं वायरल हो रही इस खबर के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसे शेयर करते हुए लोग आरआईपी और रेस्ट इन पीस जैसे मैसेज शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर और खबर के बारे में पता चलने पर खुद उर्फी भी परेशान हो गईं और उन्होंने इस बारे में अपनी चिंता जाहिर की है। उर्फी से इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी अफवाह के बारे में बात की। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, दुनिया में यह सब क्या हो रहा है। मुझे पहले जान से मारने की धमकियां मिल रही थी और अब ये सब।
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एडिट की गई तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके गले में फंदा नजर आ रहा है। साथ ही इस तस्वीर में आरआईपी भी लिखा हुआ है। साथ ही एक यूजर में कमेंट करते हुए यह भी लिखा है कि मैं उर्फी के हत्यारे के साथ खड़ा हूं। ऐसे में इस पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए उर्फी ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने यह भी साफ कर दिया कि यह खबर महज एक अफवाह है और उसका सच्चाई से कोई भी लेना देना नहीं है।

5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की गला काटकर हुई हत्या पर मनोरंजन जगत से भी लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही थीं। ऐसे में इस मामले पर उर्फी जावेद में भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि अल्लाह ने धर्म के नाम पर ऐसी बर्बरता को कभी मंजूर नहीं किया है। उनके इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी भरे मैसेज आने लगे थे। साथ ही उन्हें कुछ लोग अपशब्द कहते भी नजर आए थे।