'पैडमैन' फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'पैडमैन' धमाकेदार शुरुआत के साथ ही लोगों को जागरूकता का संदेश भी दे रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किन 5 वजहों से इस फिल्म को देखना चाहिए।
1. बॉलीवुड में पहली बार ऐसी कोई फिल्म बनी है जिसमें महिलाओं से जुड़े ऐसे मुद्दे को स्क्रीन पर उतारा गया है जिसे जानते तो सब हैं लेकिन बात करने से हर कोई हिचकिचाता है। इस फिल्म में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को दर्शाया गया है। इस वजह से फिल्म को देखना बेहद जरूरी हो जाता है।
2. इस फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की एक्टिंग एकदम रियल लगती है। इस फिल्म में दोनों अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों में आसानी से उतर जाएंगे।
3. फिल्म में दमदार डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आप पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहेगा। जैसे- 'अमेरिका के पास सुपरमैन है, स्पाइडर मैन है लेकिन इंडिया के पास पैडमैन है।' इसके अलावा 'हम औरतों के लिए बीमारी से मरना शर्म के साथ जीने से बेहतर है।'
4. इस फिल्म में एक साधारण इंसान का जुनून दिखाया गया है। अगर कोई व्यक्ति किसी बात को ठान ले और कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो वह अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकता है।