बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपने लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें महादेव का गाना लगाने पर उन्हें ट्रोल किया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
Esha Gupta: महादेव के गाने पर वर्कआउट कर ट्रोल हुईं ईशा गुप्ता, पोस्ट साझा कर बोलीं- नजरिया बदलो...
दरअसल, ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस में व्हाइट काउच पर कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। ईशा ने इस ग्लैमरस अंदाज के साथ ही उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए नजरिया बदलने की सलाह दी है। ईशा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं।'
इसके अलावा ईशा ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें भी उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है। स्टोरी में लिखा है कि एक नाइट बल्ब बदलने के लिए इंटरनेट पर ट्रोल करने वाले कितने लोग चाहिए? एक भी नहीं, लाइट हमेशा शाइन करती है। बता दें कि ईशा को वर्कआउट वीडियो में महादेव का गाना लगाने पर ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि ऐसे वीडियो पर उन्हें इस तरह के गाने का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि बहुत बढ़िया इसी गाने की कमी रह गई होगी, जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है।

ईशा गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, वह हाल ही में 'आश्रम' वेब सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आई थीं। सीरीज में उन्हें काफी पसंद किया था और उनके बोल्ड लुक के भी खूब चर्चे हुए थे।