एक समय था जब बॉलीवुड की गलियों में रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी के किस्से गूंजते थे। दोनों के बारे में यह भी कहा जाता है कि उनमें सीक्रेट लव था। एक दौर था जब रेखा और अमिताभ की जोड़ी ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अमिताभ ने जब रेखा के साथ फिल्मों की शुरुआत की थी तब वह शादीशुदा थे। काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। माना जाता है कि दोनों रेखा के एक दोस्त के बंगले पर मिलते थे। लेकिन इनके बीच नजदीकियां फिल्म 'गंगा की सौगंध' के दौरान बढ़ीं। इस दौरान एक सह कलाकार ने रेखा के साथ गलत हरकत कर दी थी, उस समय अमिताभ बहुत नाराज हो गए थे। सालों के बाद भी दोनों का प्यार एक अनसुलझी गुत्थी है।
Amitabh Bachchan And Rekha: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर जोड़ी, जिनकी प्रेम कहानी का पन्ना रह गया अधूरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन