भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने न केवल भोजपुरी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है बल्कि देश के कोने-कोने में उनकी फैन फॉलोइंग है। उनको लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है, ऐसी ही दीवानगी उनकी एक और फैन में देखने को मिली। इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेपाली लड़की फैन खेसारी लाल यादव को मिलते ही गले लग जाती है और रोने लगती है। इस दौरान एक्टर खेसारी लाल यादव भी हैरान रह गए।
Khesari Lal: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव से मिलते ही गले से लिपट गई नेपाली फैन, वायरल हो रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन