टीवी एक्ट्रेस से राजनीति की दुनिया में अपना मुकाम बनाने वाली स्मृति ईरानी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सभी सेलेब्स उन्हें अपनी-अपनी तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने तीन साल के बेटे की तरफ से स्मृति ईरानी को जन्मदिन विश किया है। स्मृति ने भी अपने भांजे की इस तरफ से की गई इस पोस्ट पर बहुत ही प्यार भरी प्रतिक्रिया दी है।
Smriti Irani Birthday: एकता कपूर के बेटे की तरफ से मौसी स्मृति ईरानी के लिए खास नोट, कहा- 'आप मुझे डांट लगाओगे, गाइड करोगे'
एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो क्लिप-
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें स्मृति ईरानी एकता के बेटे रवि के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में क्योंकि सास भी कभी बहू थी का गाना भी बज रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'डियर स्मृति मासी… मैं 3 साल का हूं और शायद मैं आपसे बहुत कम बार मिला हूं… लेकिन मेरी मां ने मेरे साथ जो भी अच्छा किया है, वह कहती है- उसने आपसे सीखा है। जैसे कभी-कभी मुझे पढ़ाना। सबसे जरूरी बात... मैंने अपने आस-पास के लोगों को बात करते हुए सुना है,कि आप बहुत, बहुत पावरफुल हैं। लेकिन मेरे लिए - आप एक प्यारी मासी हैं जो मुझे पता है कि दूर से मेरी देखभाल करेगी और जब भी मुझे आपकी आवश्यकता होगी, आप वहां रहेंगी।
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)
आप मुझे डांटोगी मेरा मार्गदर्शन करोगी-
पोस्ट में इसके आगे लिखा है-'आज आपका जन्मदिन है और मैं चाहता हूं कि आपको जीवन में वह सब कुछ मिले जो आप चाहते हैं... क्योंकि आप शायद पहले कुछ लोग हैं जिन्होंने मुझे देखा और मुझे आशीर्वाद दिया। और मैं उनमें से कुछ ब्लेसिंग्स आपको वापस देना चाहता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं क्योंकि जब तक मैं जानता हूं कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा, मैं महिलाओं का सम्मान करूंगा, क्योंकि मेरे आस-पास मेरी मासी के रूप में आपके जैसी महिलाएं हैं ... और अगर मैं नहीं करता, तो मुझे पता है कि तुम मुझे डांटने के लिए वहां होगे और मेरा मार्गदर्शन करोगी। ढेर सारा प्यार, जल्द ही आपसे मिलने का इंतजार है। आपका भांजा-रवि।'
स्मृति ईरानी ने दी प्यार भरी प्रतिक्रिया-
अपने भांजे की तरफ से एकता कपूर की इस पोस्ट पर स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'आपको कभी भी डांट नहीं लगेगी मेरे प्यारे रवि...आप प्यार से रहेंगे और दूसरों के साथ इस सम्मान के साथ जुड़ेंगे कि मुझे यकीन है..आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।