राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' ने सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। प्यार, दोस्ती और अपनी मातृभूमि के लिए तरस रहे एनआरआई की भावनात्मक यात्रा के विषयों पर प्रकाश डालती इस फिल्म को देश के साथ विदेश में प्यार मिल रहा है। यह फिल्म विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रहने वाले दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को दोनों ही देशों में दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है।
Adult Content: एडल्ट कंटेंट बनाने वाली कंपनी ने स्वीकारी यौन तस्करी की बात, इतने मिलियन डॉलर का भरेगी जुर्माना
2 of 5
फिल्म 'डंकी'
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी ने इन दो देशों में बॉक्स ऑफिस पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। कमाई के मामले में यह दोनों देशों में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वर्किंग डे पर रिलीज होने के बावजूद शाहरुख खान की 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जोरदार कमाई की।
3 of 5
'डंकी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल के बाद यह पहली ऐसी नॉन एक्शन फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.2 करोड़ से अपनी शुरुआत की है। किंग खान की यह इस साल की तीसरी रिलीज है। फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है।
4 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, 'डंकी' शाहरुख की अन्य दो फिल्में पठान और जवान से काफी पीछे रही है। 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि 'जवान' ने भारत में सभी भाषाओं में 74.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर दिग्गजों को चौंका दिया था।
5 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बजट के हिसाब से डंकी का पहले दिन का कलेक्शन अच्छा माना जाएगा। फिल्म में में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर भी नजर आए हैं। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने फिल्म की पटकथा लिखी है। माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म के कलेक्शन में शनिवार से उछाल देखने को मिल सकता है।
Mars Williams: सैक्सोफोनिस्ट मार्स विलियम्स का 68 की उम्र में निधन, न्यू वेव और जैज का प्रसार कर जीते थे दिल