फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिसके हाथों से हुआ करीना का जन्म, अब उसी डॉक्टर ने कराई उनके बेटे की डिलीवरी

Wed, 21 Dec 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
dr. rustom soonawala delivered kareena kapoor's son

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नवाब खानदान की बहू करीना कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है।

डॉक्टरों के मुताबिक करीना और उनका बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों ने मिलकार अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। हालांकि इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि करीना की डिलीवरी पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजे जा चुके डॉक्टर रुस्तम फिरोज सूनावाला ने कराई है। करीना अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआत से ही डॉक्टर रुस्तम से अपना इलाज करा रहीं थीं। 

जिसके हाथों से हुआ करीना का जन्म, अब उसी डॉक्टर ने कराई उनके बेटे की डिलीवरी

dr. rustom soonawala delivered kareena kapoor's son

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करीना के जन्म के समय उनकी मां बबिता की डिलीवरी भी डॉक्टर सूनावाला ने ही कराई थी। करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। 

जिसके हाथों से हुआ करीना का जन्म, अब उसी डॉक्टर ने कराई उनके बेटे की डिलीवरी

dr. rustom soonawala delivered kareena kapoor's son

डॉक्टर सूनावाला शाहरुख खान की पत्नी गौरी और रणबीर कपूर के जन्म के समय नीतू सिंह की डिलीवरी भी करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके हाथों से हुआ करीना का जन्म, अब उसी डॉक्टर ने कराई उनके बेटे की डिलीवरी

dr. rustom soonawala delivered kareena kapoor's son

87 वर्षीय डॉक्टर आरपी सूनावाला ने 1948 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। क्या आपको पता है कि उन्होंने इंट्रा यूटेरिन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस बनाई और इसके लिए 1991 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 

विज्ञापन

जिसके हाथों से हुआ करीना का जन्म, अब उसी डॉक्टर ने कराई उनके बेटे की डिलीवरी

dr. rustom soonawala delivered kareena kapoor's son

आपको बता दें कि डॉक्टर सूनावाला कपूर खानदान ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार के भी डॉक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की डिलीवरी के समय भी वो उनके गायनोकोलॉजिस्ट थे। वहीं ऑथर रश्मि उदय सिंह ने डॉक्टर सूनावाला पर बायोग्राफी 'लाइफगिवर' लिखी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed