अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी की है। इस साल मार्च महीने में आई फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' के जरिए उनके फैंस का उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार खत्म हुआ था। अब उनकी एक और नई फिल्म 'दो और दो प्यार' रिलीज हो चुकी है। अब हाल ही में, इलियाना ने अपने फ्लॉप फिल्मी करियर पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने कहा है कि उन्हें इंडस्ट्री में उचित सम्मान नहीं मिला है और उनके अधिकांश काम पर किसी का ध्यान नहीं गया'। अभिनेत्री ने अगस्त 2023 में अपने पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, उन्हें 'तेरा क्या होगा लवली' और 'दो और दो प्यार' में देखा गया था, लेकिन दोनों फिल्में छाप छोड़ने में असफल रहीं।
3 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में इलियाना ने खुलासा किया है कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि इंडस्ट्री में उन्हें उनका हक नहीं मिला है। अभिनेत्री ने कहा, "अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार हूं, तो नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता कि मुझे मेरा हक मिल गया है। मुझे लगता है कि मैंने जो बहुत सारा काम किया है, उस पर किसी का ध्यान नहीं गया है।" और मैं नहीं जानती क्यों।"
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
छह साल तक साउथ फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के बारे में बात करते हुए इलियाना ने कहा, "इसका मतलब बदलाव नहीं था। मैं एक हिंदी फिल्म कर रही थी क्योंकि मुझे कहानी के तौर पर बर्फी बहुत पसंद थी। मैंने ऐसा सोचा था।"
5 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना ने आगे कहा, "लोगों को ऐसा लगता है कि अब मैं अपना आधार बॉलीवुड की ओर ले जा रही हूं और मैं फिर कभी दक्षिण भारतीय फिल्म नहीं करूंगी, लेकिन मुझे लगता है कि जब मैंने 'बर्फी' करने के लिए हामी भरी, तो यह अजीब गलतफहमी थी कि वह अब बॉलीवुड में जा रही है, उसे दक्षिण की फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह, साझा किया क्यूट नोट