बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को लेकर वो खबरों में आए हैं। बताया जाता रहा है कि दिशा और टाइगर की राहें अलग हो गई हैं। लेकिन बार-बार दिशा को टाइगर और उनकी फैमिली के साथ कभी डिनर तो कभी लंच डेट पर देखा जा रहा है..आइए जानते हैं आखिर चल क्या रहा है...
दोनों के ब्रेकअप की बात करे तों वह इस तस्वीर से झूठी साबित होती है। बता दें कि हाल ही में दिशा और टाइगर को लंच डेट पर देखा गया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि दिशा के साथ टाइगर की बहन कृष्णा भी इस डेट पर मौजूद थीं। ऐसे कुछ फोटोग्राफ सामने आए हैं जो दिशा और टाइगर के ब्रेकअप को झूठा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
कृष्णा और दिशा हाथों में हाथ डाले जा रही हैं। दोनों ही काफी खुश भी दिख रही हैं। ऐसे में तीनों को ऐसे देखते हुए कहा जा सकता है कि दिशा ही टाइगर की होने वाली पत्नी हैं। बता दें कि इससे पहले दिशा को टाइगर और उनकी मां के साथ डिनर डेट पर देखा गया था।
इस डिनर डेट पर उनके साथ टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी नजर आईं। इस मौके पर जहां टाइगर किसी फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे वहीं दिशा थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं। दोनों के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
माना जा रहा था कि दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर की को-स्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि दिशा टाइगर को अपने कब्जे में रखना चाहती हैं। उन्हें सेट पर किसी भी फीमेल को-स्टार से बात करने तक की इजाजत नहीं है लेकिन बावजूद इसके टाइगर और तारा एक दूसरे के करीब आए जो बात दिशा को बिल्कुल ठीक नहीं लगी।