दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से वे लगातार ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें साझा कर रही हैं। दिशा पाटनी के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी मालदीव में हैं। दोनों फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ रवाना हुए थे।
दिशा पाटनी ने साझा की मालदीव से बिकिनी तस्वीर, टाइगर और कृष्णा श्रॉफ ने दिया रिएक्शन
एक बार फिर से दिशा पाटनी ने मालदीव से अपनी बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी अदाएं देखते ही बनती है। उन्होंने आसमानी रंग की बिकिनी पहनी है और हाथों से बालों को ऊपर उठा रखा है। उनका चेहरा सूरज की ओर है।
दिशा की तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों सहित उनके लाखों प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी है। तस्वीर को टाइगर श्रॉफ ने लाइक किया है। वहीं टाइगर की बहन और दिशा की बहुच अच्छी दोस्त कृष्णा श्रॉफ ने लिखा कि ‘प्रेरित करने वाली’। कृष्णा के कमेंट पर दिशा ने लिखा, ‘नहीं आप हैं’। साथ ही हार्ट वाला इमोजी बनाया।
दिशा पाटनी अपने अभिनय के साथ साथ अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इससे पहले भी दिशा ने मालदीव से बिकिनी पहने तस्वीरें साझा की थीं। जिस पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया था। तस्वीरों में दिशा बीच पर हैं और लाल रंग की बिकिनी पहने हुए हैं। कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- ‘बहुत ज्यादा’। इसके साथ उन्होंने हॉटनेस को जाहिर करता हुआ इमोजी पोस्ट किया।
बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी।