फिल्म 'बागी 2' से सुर्खियां बटोर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बीच दिशा के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। दिशा जल्द ही ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपए है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार दिशा जल्दी की साउथ की फिल्म 'संघमित्रा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। संघमित्रा' फिल्म का निर्देशन सुंदर सी और इसका निर्माण श्री थेनान्डल फिल्म्स कंपनी कर रही है। दिशा के अलावा इस फिल्म में जयम रवि और आर्या भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि दिशा की इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही शुरू होनी थी, लेकिन भारी बजट के कारण इस की शूटिंग जुलाई 2018 में शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि फिल्म 'संघमित्रा' साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' की तरह दो पार्ट में होगी।
खबरों की मानें तो दिशा से पहले इस फिल्म के लिए सुपरस्टार कमल हसन की बेटी श्रुति हसन को साइन किया गया था, लेकिन श्रुति ने किसी वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया। 'संघमित्रा' की तो यह फिल्म तमिल और तेलुगु सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट अगले साल तक रिलीज हो सकता है।
बात करें दिशा पाटनी की बॉलीवुड फिल्म 'बागी 2' की तो यह बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म में दिशा के अलावा टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। 'बागी 2' रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म है। फिल्म के गाने भी दर्शकों का काफी पसंद आ रहे हैं।