एक्ट्रेस दिशा पाटनी आएदिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते छाई रहती हैं। पिछले दिनों दिशा की बोल्ड तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी। तो वहीं अब एक्ट्रेस अपनी खास दोस्त की शादी में पहुंची थीं, जहां से उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। दिशा की तस्वीरों को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
दिशा ने अपने इंस्टा से कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें एक्ट्रेस सबसे खूबसूरत बाराती बनीं दिख रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है। सिल्वर एंब्रायडरी के ट्यूब कट ब्लाउज के साथ ही नेट की चुनरी दिशा ने कैरी की है।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : instagram
इसके अलावा दिशा ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो शादी के लुक में नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने टील ग्रीन कलर के शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने हैवी जरी के एब्रायडरी वाला सिल्वर ब्लाउज पहना हुआ है और साथ में दुपट्टा लिए दिशा का ये लुक ट्रेंडी दिख रहा है।
4 of 5
Disha Patani
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले दिनों दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिकिनी में फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दिशा इतनी हॉट और ग्लैमरस लग रही थीं कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इस फोटो में वह पूल में खड़ी होकर पोज दे रही थीं।।
5 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
खैर, ये पहली बार नहीं है जब दिशा अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। दिशा अपने अलग स्टाइल से लोगों को हर बार हैरान कर देती हैं। अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी।