बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपने बोल्ड फैसलों की वजह से महिला केंद्रित फिल्मों को एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों से ए-लिस्टर फिल्मों को ठुकराने और अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाए रखने जैसे कुछ बड़े फैसले लेकर यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में अभिनेत्री की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'धाकड़' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कंगना से उनके इन फैसलों के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड के तीनों खान - शाहरुख, सलमान, आमिर और अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए अपना पक्ष रखा।
कंगना रणौत ने किया खुलासा: खान्स और कुमार के साथ फिल्म न करने पर लोगों ने दिए ताने, कहा- 'अपना जीवन बर्बाद कर रही हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन