बॉलीवुड के पावरफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इटली के लेक कोमो स्थित रिजॉर्ट में शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। 13 नवंबर को दीपिका की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें परिवार के सभी लोग शामिल हुए। निश्चित रूप से दीपिका की मेहंदी की तस्वीरें देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
शादी से जुड़ी एक-एक रस्में दीपिका के लिए बेहद इमोशनल करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक कई मौकों पर दीपिका रोते हुए पाई गईं। ऐसा ही एक मौका था संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम। जब दीपिका के हाथों में रणवीर के नाम की मेहंदी लगी तो वो खुद को रोने से रोक नहीं पाईं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : file photo
वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में शामिल होने पहुंचे एक मेहमान ने बताया कि 'मेहंदी का कार्यक्रम बेहद भव्य रहा। इस दिन का सभी इंतजार कर रहे थे। दीपिका के मेहंदी कार्यक्रम में गायिका शुभा मुद्गल ने ठुमरी गाया। इस दौरान दीपिका फूट-फूटकर रोनेे लगीं। उनके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे।'
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
'दीपिका के इस तरह रोने पर रणवीर उनकी भावनाओं को समझते हुए पास आते हैं और दीपिका को गले लगा लते हैं। रणवीर उन्हें समझाने लगते हैं कि वो हमेशा उनके साथ रहेंगे। रणवीर के इस तरह केयर करने पर दीपिका के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है।'
5 of 5
deepika ranveer wedding
- फोटो : instagram
बता दें कि दीपवीर आज कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करेंगे और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इस खास दिन पर सब्यसाची के डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। कहा जा रहा है दीपिका कोंकणी रिवाज से हो रही शादी में साउथ इंडियन साड़ी तो वहीं सिंधी रिवाज से हो रही शादी में लहंगा पहनेंगी। दूसरी ओर रणवीर कांजीवरम शेरवानी पहनेंगे।