हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकारों में से एक श्रेयस तलपड़े को पिछले साल हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस खबर के बाद फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे और अपने फेवरेट सितारे के ठीक होने के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे। इलाज के बाद अभिनेता इस समय पूरी तरह ठीक हैं और घर लौट चुके हैं। इस बीच हाल ही में उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े ने एक बातचीत में इस पूरी घटना पर बात की है।
Bade Miyan Chote Miyan: टाइगर ने फिल्म के सेट से साझा की बीटीएस तस्वीर, अक्षय के साथ एक्शन अवतार में आए नजर
2 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया कि हार्टअटैक की खबर मिलते ही अक्षय ने श्रेयस को अच्छी देखभाल और इलाज के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त अस्पताल में ले जाने पर भी जोर दिया था। दीप्ति ने बताया कि फिल्म निर्देशक अहमद खान और उनकी पत्नी ने भी देर रात अस्पताल पहुंचकर श्रेयस का हाल जाना था।
3 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीप्ति ने आगे बताया कि अक्षय कुमार उन्हें फोन करके लगातार पूछते रहे थे कि दीप्ति क्या हमें उन्हें शिफ्ट करना चाहिए? आप बताएं, हम उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर देंगे। उन्होंने आगे बताया कि सुबह अक्षय ने उन्हें फिर से फोन किया और कहा कि कृपया मुझे दो मिनट के लिए उन्हें देख लेने दीजिए। इस बातचीत के दौरान उन्होंने इस कठिन समय में हिंदी और मराठी फिल्म के लोगों से मिले जबर्दस्त समर्थन के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया।
4 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेयस तलपड़े ने भी अपने सहयोगियों से मिले सपोर्ट को अभूतपूर्व बताया था। उन्होंने एक बातचीत में खुलासा किया था कि दिल का दौरा उनके लिए जीवन बदल देने वाला अनुभव था। श्रेयस को मुंबई में 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग से लौटने के बाद दिल का दौरा पड़ा था।
5 of 5
श्रेयस तलपड़े, दीप्ति तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
वे इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा वे कंगना रणौत के निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Pran: हीरो से ज्यादा फीस पाने वाला विलेन, कभी नहीं दोहराया गेटअप, संवाद अदायगी ऐसी कि हीरो के प्राण सूख जाएं