फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में कई बड़े नामों को दीपिका-रणवीर ने छोड़ दिया पीछे, सोशल मीडिया पर खूब किया ट्रेंड

Thu, 15 Nov 2018 01:56 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Nov 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
deepika ranveer wedding deepveer ki shaadi trending in pakistan
deepika and ranveer - फोटो : twitter

बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी शादी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मानी जा रही है। 14 नवंबर को दोनों कोंकणी रीति रिवाजों से एक दूजे के हो गए हैं। इस दौरान दीपिका ने रेड और गोल्डेन कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं रणवीर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर दोनों ने कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है लेकिन फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी #DeepVeerKiShaadi लगातार ट्रेंड कर रहा है।

deepika ranveer wedding deepveer ki shaadi trending in pakistan
ranveer, deepika - फोटो : Instagram

दीपिका और रणवीर के फैन देश में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैं। पाकिस्तान में एक बड़ा तबका है जो बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्मों का दीवाना है, तभी तो दोनों की शादी की खबरें वहां के अखबारों और टीवी पर छाई रहीं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी दीपिका और रणवीर लगातार ट्रेंड कर रहे थे।

 

deepika ranveer wedding deepveer ki shaadi trending in pakistan
ranveer deepika - फोटो : instagram

ट्रिवटर ट्रेंडिंग पर नजर डालें तो पाकिस्तान में चौथे नंबर पर #DeepVeerKiShaadi रहा। ये हैशटैग काफी देर तक ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे इटली के लेक कोमो में शादी की रस्में शुरू हुईं। शादी में करीब 30-40 लोगों को ही बुलाया गया था। विला के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मेहमान दूर से देखे जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer wedding deepveer ki shaadi trending in pakistan
deepika padukone - फोटो : instagram

मीडिया को शादी की रस्मों से दूर रखा गया। फैंस इनकी शादी की एक झलक देखने को बेताब हैं। इसी बीच दीपिका और रणवीर की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं, हालांकि दीपिका ने छतरी से अपना चेहरा छिपा रखा है। उन्होंने खूबसूरत गोल्डन रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। वहीं रणवीर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।

विज्ञापन
deepika ranveer wedding deepveer ki shaadi trending in pakistan
deepika padukone - फोटो : instagram

शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद किया गया है। जहां एक ओर इस विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed