दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म का जब से पहला लुक लोगों के सामने आया है तब से फैंस का इस फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है। कभी दीपिका दिल्ली में शॉपिंग करते नजर आईं तो कभी कार से बाहर निकलकर फैंस से रूबरू होते दिखाई दीं। इस बीच छपाक के सेट से दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) नजर आ रहे हैं।
रूप बदलने के बाद बाइक से इस तरह दुकान पहुंचीं दीपिका, 'छपाक' का शूटिंग वीडियो Leak
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आने वाली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का है। वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका विक्रांत मेसी के साथ बाइक के पीछे बैठकर एक दुकान के सामने रुकीं। उसके बाद विक्रांत रोड पार करके दूसरी तरफ जाते हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी दिखाई दिए।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
'छपाक' (Chhapaak) फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) का रोल निभा रही हैं। वहीं विक्रांत मेसी आलोक दीक्षित का, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभा रहे हैं। 'छपाक' फिल्म की बीते कई दिनों से दिल्ली में हो रही है। इससे पहले दीपिका की दिल्ली की जनपथ मार्केट में शॉपिंग करते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। करीब से खींची गई इस तस्वीर में दीपिका का मेकअप साफ नजर आ रहा था। जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि वह काफी शानदार हुआ है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर 'छपाक' फिल्म आधारित है।
22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।