फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद दीपिका पादुकोण करेंगी ऑनस्क्रीन 'KISS'! जानिए क्या दिया जवाब

Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone reaction on kissing scene in next films
Deepika Padukone

बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणवीर-दीपिका एक महीने पहले असल जोड़ी बन गई। दोनों ने पिछले महीने नवंबर की  14 और 15 तारीख को इटली के लेक कोमो में प्राइवेट शादी की थी। उनकी शादी को लेकर चारों ओर बहुत शोर मचा हुआ था। क्योंकि दोनों ने शादी होने से पहले एक भी फोटो लोगों के बीच नहीं आने दी थी। गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उनसे ऑनस्क्रीन किस करने का सवाल किया गया जिसपर उनका रिएक्शन गौर करने वाला है....

deepika padukone reaction on kissing scene in next films
deepika padukone - फोटो : instagram

दरअसल, फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में जब यह सवाल पूछा गया कि क्या अब वह फिल्मों में ऑनस्क्रीन 'किस' करेंगी तो इस पर बॉलीवुड की पद्मावती ने 'छी' का रिएक्शन दिया। यह सवाल दीपिका से इसलिए किया गया था क्योंकि अब वह शादीशुदा हो चुकी हैं। बता दें कि दीपिका ने बीते गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में शिरकत की थी।

deepika padukone reaction on kissing scene in next films
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram

इस अवार्ड फंक्शन में दीपिका ने कहा था कि रणवीर सिंह की 28 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म सिम्बा हिट साबित होगी और हमारा ध्यान काम पर ज्यादा है और हनीमून और बर्थडे सेलीब्रेशन का अभी कोई प्लान नहीं है।' बता दें कि शादी के बाद रणवीर की यह पहली फिल्म होगी और 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का 33वां जन्मदिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone reaction on kissing scene in next films
deepika padukone - फोटो : instagram

अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म के लिए राजकुमार राव के नाम पर मुहर लगा दी है। यह वही फिल्म है जो दीपिका फिल्म 'राजी' की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ कर रही हैं। एसिट अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक के तौर पर बन रही है। लक्ष्मी पर 15 साल की उम्र में तेजाब से हमला किया गया। उन्होंने न सिर्फ इस हादसे को बहादुरी के साथ झेला बल्कि इसके बाद जो उन्होंने किया उसके चलते वह आज दुनिया भर में एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।
 

विज्ञापन
deepika padukone reaction on kissing scene in next films
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव की इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। दोनों कलाकारों को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। दीपिका के पास 'पद्मावत' के बाद यह इकलौती फिल्म है, वहीं राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' पूरी हो चुकी है। उनकी दो और फिल्में 'मेंटल है क्या' और 'मेड इन चाइना' अंडर प्रोडक्शन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed