इन दिनों दीपिका पादुकोण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। एक बार फिर उनका एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं, तो फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने लगते हैं, तभी दीपिका हंसते हुए फोटोग्राफर को ड्राइव के लिए इनवाइट कर देती हैं।
वीडियो: गाड़ी की तरफ जाते हुए दीपिका की तस्वीर ले रहा था फोटोग्राफर, एक्ट्रेस बोलीं- 'आ जा बैठ जा'
#deepikapadukone invites us for a drive ❤❤❤❤😍. #airportdiaries #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस वीडियो में दीपिका सिल्वर कलर की ट्राउजर और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं साथ में सिल्वर हील्स और डायमंड के ईयररिंग्स पहन रखे हैं। दीपिका पादुकोण का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक फोटोग्राफर ने इस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 15 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वर्क फ्रंट की दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण 'कपिल देव' की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।