दीपिका पादुकोण देखते ही देखते 'डीवा' बन गईं। आज उनके फैशन सेंस की हर कोई तारीफ करता है। लेकिन हाल ही में उनकी एक फोटो पर बवाल मच गया। लोगों ने उन्हें बहुत बुरा-भला कहा।
दीपिका की हुई ऐसी हालत, लोग बोले- 'कुछ लेती क्यों नहीं'
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दीपिका काफी दुबली और कमजोर सी नजर आ रही हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बस इसी पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनसे कहा, 'कुछ लेती क्यों नहीं। सूख रही हो पूरी।'
कुछ ने उन्हें थकी हुई और कमजोर बताया। कुछ ने कहा कि उन्हें न्यूट्रिशन की जरूरत है। लोगों ने उनसे कहा, 'भूख लगी है? खाना चाहिए क्या।'
इससे पहले भी दीपिका को उनकी एक फोटो के लिए ट्रोल किया गया था। इस फोटो में दीपिका को यूजर्स ने खूब निगेटिव कमेंट किए थे।