बॉलीवुड में प्रसिद्ध है कि सलमान खान दोस्ती और दुश्मनी दिल से करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से साफ कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण को न लें। खबर थी कि भंसाली इस महत्वाकांक्षी फिल्म में शाहरुख खान और सलमान को साथ लाने की योजना बना रहे हैं। जिसमें दीपिका को लीड रोल देंगे। मगर मीडिया में खबर है कि सलमान, दीपिका के साथ काम करने को तैयार नहीं।
2 of 6
salman khan
- फोटो : file photo
इसकी दो वजहें हैं। पहली यह कि सलमान लंबे समय से दीपिका से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने इस खान के साथ ऑफर फिल्मों को हमेशा किसी न किसी कारण से ठुकराया। दूसरी वजह, सलमान की दोस्त कैटरीना कैफ से दीपिका की पुरानी प्रतिद्वंदिता। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने भंसाली के सामने अनुष्का शर्मा को फिल्म में लेने का ऑफर रखा है।
3 of 6
deepika and ranveer
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि सलमान लंबे समय तक दीपिका के इंकार को नजरअंदाज करते रहे परंतु जब उन्होंने इस खान के आग्रह के बावजूद फिल्म सुल्तान ठुकरा दी तो उन्होंने तय कर लिया कि भविष्य में इस हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे। सुल्तान में बाद में अनुष्का की एंट्री हुई थी। भंसाली अगर अनुष्का को फिल्म में साइन करते हैं तो पहला मौका होगा जब दोनों साथ काम करेंगे। दीपिका भंसाली की फेवरेट हैं। भंसाली की तीन फिल्मों गोलियों की रासलीला: राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दीपिका हीरोइन थीं।
4 of 6
deepika, ranveer, bhansali
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि भंसाली खान सितारों को लेकर दिलीप कुमार-राजकुमार स्टारर सुभाष घई की सौदागर (1991) की तर्ज पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें दोनों पहले दोस्त रहते हैं और बाद में दुश्मन हो जाते हैं। अनुष्का के लिए शाहरुख के साथ काम करना हमेशा आसान रहा है। अपनी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बाद दोनों जब तक है जान और जब हैरी मेट सेजल से लेकर जल्द ही रिलीज होने जा रही जीरो साथ में कर चुके हैं।
5 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : file photo
सलमान के बाद दीपिका के बारे में इन दिनों यह चर्चा भी है कि उन्होंने आमिर खान के प्रोजेक्ट में काम करने से इंकार कर दिया है। बताया जाता है कि आमिर ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत में उन्हें द्रौपदी का रोल ऑफर किया। यह महाभारत सात कड़ियों में बनना है मगर इसमें आमिर के अलावा सभी नए चेहरे होंगे।