एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ होने वाली शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 14 और 15 नवंबर को दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधेगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर नंदी पूजा-पाठ से संबंधित तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें दीपिका अपने बंगलूरू वाले घर में दिख रही हैं और वहीं से उनकी शादी से पहले की रस्में निभाई जा रही हैं।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
तस्वीरों में दीपिका ओरेंज कलर के सलवार कमीज पहने हैं। इस ड्रेस को डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया है। माथे पर बिंदी, कानों में बड़ी चांदबाली और जूड़े के साथ दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान वह काफी हंसती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नतानी ने शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है- "एक नई शुरुआत।"
बता दें कि नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है और ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों का संदेश बहुत जल्दी भोलेनाथ तक पहुंचता है। दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक बड़ी ही दिलचस्प खबर भी सुनने को मिल रही है। कहा जा हा है कि यह शादी कलर कॉर्डिनेटेड होगी। न सिर्फ फैमिली बल्कि वेटर्स को भी ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
यानी सारे घराती-बाराती और शादी में हर तरह का काम करने वाले लोग एक ही रंग के कपड़े पहनेंगे। अब वो रंग क्या होगा..इसका खुलासा अभी हुआ है। यही नहीं, सूत्रों की मानें तो खाने का बंदोबस्त करने वाले शेफ्स के साथ एक करार किया गया है, जिसमें ये शर्त रखी गई है कि वे जो भी रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे।
4 of 4
deepika ranveer
- फोटो : amar ujala
इसके लिए एक लिखित बॉन्ड साइन किया गया है। ये सभी पकवान बेहद खास होंगे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रणवीर-दीपिका की शादी सिंधी और तमिल रीति-रिवाजों से होगी।