बॉलीवुड में बॉडीगार्ड का नाम सुनते ही सबसे पहले आपके दिमाग में शेरा का चेहरा आता होगा। जो एक लंबे अरसे से सलमान खान के काफी करीबी रहे हैं और साये की तरह उनकी रक्षा करते हैं। लेकिन शेरा के अलावा भी फिलहाल में एक बॉडीगार्ड सुर्खियों में है जो लुक्स में बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देते नजर आते हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देता है ये बॉडीगार्ड, शाहरुख से कटरीना तक को दी है प्रोटेक्शन
दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉडीगार्ड दीपक कुलभूषण की। दीपक पिछले लंबे वक्त से मनोरंजन जगत में हैं। हालांकि वो किसी एक सेलेब के साथ नहीं बल्कि अलग अलग सेलेब्स को सिक्योरिटी देते नजर आते हैं।
दीपक के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि दीपक शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकलीन, वरुण धवन, सलमान खान तक के साथ काम कर चुके हैं। वहीं खुद दीपक के फोटोज देखकर भी आप कहेंगे की इन्हें तो फिल्मों में हीरो होना चाहिए।
At the #bardofblood premiere. #netflix #bodyguardlife
A post shared by Deepak Singh (@deepakkulbhushan) on
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान खान के साथ नजर आ चुके हैं। वैसे बता दें कि दीपक को भी कुछ फिल्मों के ऑफर हो चुके हैं, लेकिन किन्ही वजहों से उन्होंने फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि दीपक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं और शादीशुदा हैं । इसके साथ ही उनकी एक बेटी भी है। बता दें कि दीपक डोम सिक्योरिटी सर्विसेज के नाम से अपनी खुद की सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। वहीं वो अभिनेता रोनित रॉय के रिश्तेदार हैं।
A post shared by Deepak Singh (@deepakkulbhushan) on
पढ़ें: Then & Now: देखें, 20 साल में कितनी बदल गई है फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की स्टारकास्ट