क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो के जरिए टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि 'तेरा छलावा' शो में प्यार, धोखे और मर्डर की पांच अलग-अलग कहांनियां दिखाई जाएंगी। यह शो 07 जुलाई को हंगामा प्ले पर रिलीज होगा। इससे पहले इसका दिलचस्प ट्रेलर सामने आ गया है।
2 of 4
'तेरा छलावा' ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत ही काफी खौफनाक तरीके से हुई है। इसमें एक संवाद सुनाई देता है, 'मर्डर करो तो ऐसे करो कि किसी के बाप को भी पता न चले।' इस संवाद के दौरान अभिनेत्री कविता कौशिक का सहमा हुआ चेहरा नजर आता है और इसके बाद सुनाई देती हैं चीखें...। बता दें कि शो की कुल पांच कहांनिया- 'जलपरी' 'गुलाबो', 'हैप्पी एनिवर्सरी' 'ओह बेबी' और 'कश्मकश' हैं।
3 of 4
कविता कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दो मिनट से भी कम समय के ट्रेलर में हर कहानी की हल्की सी झलक दिखाई गई है। इसे देखकर अंदाजा हो रहा है हर कहानी का किरदार प्यार, शक, धोखेबाजी और जालसाजी में उलझा हुआ है। इस शो के किरदार अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। भले ही इसके लिए उन्हें उसकी हत्या करनी पड़े, जिसे वे बेशुमार प्यार करते हैं।
4 of 4
'तेरा छलावा' ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो की हर कहानी का निर्देशन अलग-अलग निर्देशकों ने किया है। 'जलपरी' और 'गुलाबो' का निर्देशन कबीर सदानंद ने किया है। वहीं, 'हैप्पी एनिवर्सरी' का प्रबल बरुआ ने, 'ओह बेबी' का दीपक सुनील प्रसाद ने और 'कश्मकश' का निर्देशन राजिंदर सिंह पुलर ने किया है। यह शो फ्रॉग अनलिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शो के किरदार किस तरह मर्डर की प्लानिंग करते हैं और किस तरह उनके कर्म उन्हें विनाश के मोड़ पर लाकर खड़ा कर देते हैं। कविता कौशिक के अलावा संदीपा धर, अन्वेशी जैन, समीक्षा बटनगर, मनीष गोपलानी, अमित बहल, धीरज तोतलानी, आभास मेहता, वेदिका भंडारी और अर्चना वेदनेकर जैसे टीवी सितारे भी शो में नजर आएंगे।