बॉलीवुड में शादियों का दौर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी रणवीर-दीपिका की शादी पूरी भी नहीं हुई है कि अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा सात फेरे लेने के लिए तैयार हो गए हैं। माना जा रहा था कि वह साल 2019 ते जनवरी महीने में शादी करेंगे लेकिन अब शादी की तारीख अगले साल की नहीं बल्कि इसी साल के आखिरी महीने में होने जा रही है... तो आइए जानते हैं आखिर क्या है कपिल शर्मा की शादी की तारीख
कामयाबी की नई-नई बुलंदियों को छूने वाले भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द शादीशुदा आदमी कहलाने लगेंगे। गौरतलब है कि कपिल शर्मा की शादी की पक्की तारीख सामने आ गई है। इसमें कहां-कहां और कब रिसेप्शन होगा इस बात का भी खुलासा किया गया है। साथ ही मुंबई में भी बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक शानदार पार्टी आयोजित की जाएगी। बता दें कि कपिल अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ से शादी रचाएंगे। कपिल शर्मा पंजाब के जालंधर के नजदी अपने होमटाउन फागवारा में 12 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं....
जी हां, शादी की असल तारीख यही है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शादी की यह तारीख (12 दिसंबर) सामने आई है। कपिल की शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होगी। शादी में उनके खास मेहमान और दोस्त ही शामिल होंगे। शादी की सेरेमनी 10 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी। बता दें कि 10 तारीख की रात को कपिल के घर मातारानी का जागरण होगा। इसके अगले दिन यानी 11 दिसंबर को गिन्नी के घर जालंधर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी।
4 of 5
kapil sharma ginni
- फोटो : amar ujala
बात करें उनकी शादी के रिसेप्शन पार्टी की तो वह 14 दिसंबर को अमृतसर में होगी। इन सबसे निपटने के बाद कपिल बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक पार्टी रखेंगे। यह पार्टी मुंबई में होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई रिसेप्शन की तारीख 24 दिसंबर बताई जा रही है, लेकिन आपको शायद ही पता हो कि 12 दिसंबर को देश के धनाडय व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी भी मुंबई में ही होगी।
एक खबर के मुताबिक कपिल को हॉलीवुड से ऑफर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कपिल को हाल ही में एक हॉलीवुड की एक वेब सीरीज का ऑफर आया है जिसके पेपर्स साइन करने को लेकर अभी केवल बातें हुई हैं। हॉलीवुड की बैड ममाज नाम की एक कंपनी ने उन्हें हॉलीवुड की एक सीरीज के लिए चुना है। बता दें कि उस सीरीज में एक हॉलीवुड एक्टर के साथ एक इंडियन एक्टर की तलाश थी जिसके लिए कपिल को चुना गया है। इस तरह कपिल शर्मा जल्द ही हॉलीवुड में नजर आ सकते हैं।