अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों स्टार्स का नाम कई बार एक साथ जुड़ चुका है। पिछले दिनों खबर आई थी कि कार्तिक और सारा अली खान का ब्रेकअप हो गया है, तब से इस तरह की खबरें और पनपने लगीं कि अब कार्तिक का सारा ध्यान अब अनन्या की तरफ है। हाल ही में अनन्या के पिता चंकी पांडे ने उनके ब्वॉयफ्रेंड के लिए वार्निंग दे डाली।
2 of 5
Ananya Panday
- फोटो : Social Media
हाल ही में अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे के साथ मनीष पॉल के टीवी शो 'मूवीज मस्ती' में नजर आई थीं। इस दौरान मनीष पॉल ने मजाकिया अंदाज में अनन्या से पूछा कि उन्होंने कितनी बार कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी और कार्तिक कॉलिंग कार्तिक देखी। मनीष की ये बात सुनकर अनन्या ब्लश कर रही थीं।
3 of 5
ananya pandey chunky pandey
इस बीच चंकी पांडे ने अनन्या के ब्वॉयफ्रेंड्स और फ्यूचर हसबैंड को सावधान करते हुए कहते हैं कि अनन्या को हैंडल करना काफी मुश्किल है। ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद चंकी ने फनी मूड में कहा- 'मैं अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड को सावधान करना चाहता हूं, क्योंकि अनन्या को हैंडल करना बेहद मुश्किल है।' चंकी की बात सुनकर अनन्या ने हंसते हुए कहा कि अब कोई भी उन्हें डेट नहीं करना चाहेगा।
5 of 5
अनन्या, कार्तिक और भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल', 'भूल भूलैया 2', और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे। वहीं अनन्या शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में दिखेंगी।
52 के एक्टर ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई थी दूसरी शादी, उम्र में छोटी सास का ऐसा था रिएक्शन