{"_id":"63300dda5075be6035418990","slug":"chunky-panday-birthday-party-anil-kapoor-salman-aryan-khan-and-other-bollywood-celebs-join-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chunky Panday: जन्मदिन से पहले चंकी पांडे ने मनाया बर्थडे, पार्टी में पहुंचीं आर्यन-सलमान समेत कई हस्तियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chunky Panday: जन्मदिन से पहले चंकी पांडे ने मनाया बर्थडे, पार्टी में पहुंचीं आर्यन-सलमान समेत कई हस्तियां
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे कल यानी 26 अगस्त को 60 साल के हो जाएंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने बीती रात अपने करीबी बॉलीवुड के दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कई बड़े सितारों सहित स्टार किड भी नजर आए। जहां एक ओर सलमान खान अपने दोस्त चंकी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी इस पार्टी में देखा गया।
सोशल मीडिया पर इस पार्टी से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में सलमान खान को रेड टी-शर्ट में कार में बैठे देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में आर्यन ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। बता दें कि चंकी ने अपने मुंबई स्थित घर पर ये पार्टी रखी थी। सलमान और आर्यन के अलावा इस बर्थडे बैश में सोनाली बेंद्रे, करण जौहर, जायद खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर महीप कपूर, संजय कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।
गौरतलब है कि चंकी पांडे और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। उनके बच्चों भी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आर्यन, अनन्या और सुहाना की बचपन से ही दोस्ती है। कई बार तीनों को साथ में पार्टी करते देखा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।