फिल्म 'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री ने बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मी टू कैंपेन के तहत आपबीती सुनाई। तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार ठीक नहीं है। वो हीरोइनों को शूटिंग सेट्स पर पीटते भी रहे हैं। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपो को खारिज करते हुए नाना पाटेकर और खुद का बचाव किया है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने...
तनुश्री दत्ता के आरोपों पर खुलकर बोले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, 'नाना जी ऐसे नहीं हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियोग्राफर गणेश ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा 'उन्हें यह इतनी पुरानी बात पूरी तरह से याद नहीं है, लेकिन एक ड्यूट सॉन्ग था और सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि शूटिंग कई घंटे तक बीच में रोकनी पड़ी, शायद किसी गलतफहमी की वजह से ऐसा करना पड़ा, मगर तनुश्री जैसा बता रही हैं ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि नाना ने शूटिंग सेट पर कभी राजनीतिक दलों के लोगों को नहीं बुलाया।'
बता दें कि तनुश्री ने आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के आइटम सॉन्ग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। नाना को जरूरत से ज्यादा करीबी होता देख तनुश्री डर गईं और वहां से भागकर वैनिटी वैन में चली गईं।
इस दौरान तनुश्री ने फिल्म कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर भी इस मुद्दे पर एकजुट होने का आरोप लगाया था। तनुश्री ने बताया था कि इन सभी के सबकुछ जानने के बाद भी इन्होंने मामले पर चुप्पी बनाये रखी।
तनुश्री ने आगे बताया कि नाना शूटिंग सेट पर इंटीमेट होना चाहते थे लेकिन मना करने पर उन्होंने मुझे पॉलिटिकल पार्टी के लोगों से धमकी दिलवाई। उस वक्त मेरी मां भी सेट पर मौजूद थीं। मां के यह सब देखने के बाद सेट पर हंगामा हो गया और ऐसे में कुछ पत्रकारों को भी सेट पर बुला लिया गया। लेकिन नाना वहां से निकल गए।