ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद चाहत खन्ना पर उर्फी जावेद ने टिप्पणी की थी। चाहत को उर्फी की टिप्पणी नागवार गुजरी और तब से दोनों के बीच लगातार वार-पलटवार चल रहा है। इस कोल्ड वॉर में दोनों अपनी हदें पार कर रही हैं। जब चाहत ने उर्फी को दादी को बोला तो उन्होंने चाहत को आंटी बता दिया। उर्फी ने चाहत खन्ना को गोल्ड डिगर तक कह डाला। उर्फी की ये बात चाहत खन्ना को बहुत बुरी लग गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के बारे में काफी भला-बुरा कहा है।
2 of 4
चाहत खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणी करते हुए दोनों आमने-सामने आ चुकी हैं। हाल ही में चाहत खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'चीजों को बिना जानें पब्लिसिटी के लिए खबर में कूदना और खुद को मूर्ख बनाना। बेवकूफ से क्या ही बहस करें, अक्ल होती तो काम करती, शूटिंग करती न कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग्स करती। आप तो आंटी, बीवी या मां बनने के लायक भी नहीं हो। अब दूसरों को ही आंटी बोल के खुश हो जाओ। अल्लाह अक्ल दे आपको'।
3 of 4
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि चाहत और उर्फी बीते कुछ समय से लगातार अपनी सोशल मीडिया वॉर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, चाहत ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कमेंट करते हुए उनकर मीडिया को भुगतान तक करने का आरोप लगाया था। बस फिर क्या था चाहत की इस टिप्पणी के बाद उर्फी ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस जारी है।
4 of 4
सुकेश चंद्रशेखर मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वालों में सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज या नोरा फतेही ही नहीं, बल्कि चार अन्य अभिनेत्रियां भी थीं। इस मामले में निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल का भी नाम सामने आया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर की स्थिति बनी हुई है।