एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से पॉपुलर हुईं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पिछले कई कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी की दुनिया में चाहत की जिंदगी जितनी अच्छी लगती हो लेकिन चकाचौंध के पीछे काला अंधेरा भी है। चाहत पिछले दिनों पति फरहान मिर्जा से अलग हो गईं। उनकी दो बेटियां हैं। दो साल की जोहर और 11 महीने की अमायरा है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में फरहान मिर्जा पर उत्पीड़न के कई आरोप लगाए, हालांकि फरहान ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।
2 of 7
chahat khanna
- फोटो : file photo
चाहत ने बताया कि 'मेरे ससुराल वाले मुगल घराने से संबंध रखते हैं। मेरे घरवाले नहीं चाहते थे कि मैं फरहान मिर्जा से शादी करूं। शादी से 6 दिन पहले जब मुझे उनके बारे में पता चला तो मैंने मना कर दिया। फिर एक दिन फरहान की नानी ने मुझे समझाया। वो बुजुर्ग थीं, मैं उनकी बात मना नहीं कर पाई और शादी के लिए राजी हो गई लेकिन पहली ही रात मुझे पता चल गया था कि वो ठीक आदमी नहीं है।'
3 of 7
Chahat Khanna
- फोटो : file photo
'फरहान मिर्जा के सामाजिक रुतबे से लेकर, स्वभाव और व्यक्तित्व सब कुछ झूठ था। मेरी पहली शादी भी सफल नहीं थी। सामाजिक दबाव की वजह से भी मैं बर्दाश्त करती रही क्योंकि मुझे लगा कि इससे मुझे जज किया जाएगा। हर दिन मेरे चरित्र पर शक किया जाता था और मुझे साबित करना होता था कि मैं चरित्रवान हूं। ससुरालवालों के सामने फरहान ये सब हरकतें करता था।'
4 of 7
Chahat Khanna
- फोटो : file photo
चाहत ने बताया कि 'फरहान अक्सर मुझे मारता था तब मेरी बेटी रोने लगती थी और उसके पैर पकड़कर रोकने की कोशिश करती थी। मुझे लगा कि ऐसे सामाजिक दबाव की वजह से बेटियों की जिंदगी को बर्बाद नहीं कर सकती।'
5 of 7
Chahat Khanna
- फोटो : file photo
चाहत ने आगे बताया कि 'मेरी दूसरी बेटी के जन्म के चौथे दिन ही मारपीट की गई। मेरे बाल पकड़ कर घर से बाहर कर दिया गया। यही नहीं फरहान आए दिन मुझ पर शक करता था। एक दिन तो उसने मेरे और मेरे देवर के बीच संबंध के भी आरोप लगाए। अब और बर्दाश्त करना मेरे बस में नहीं था। मैंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। इसके बाद भी जिंदगी आसान नहीं हुई है। जहां मुझे मुस्लिम समाज ने काफिर कहा तो हिंदू समाज ने गालियां दींं।'