ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक के बाद एक सितारे इसका रुख करते नजर आ रहे हैं। इसमें अब नया नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी जुड़ गया है। अनन्या वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के जरिए धमाल मचाने को तैयार हैं। अनन्या को ओटीटी पर लॉन्च करने का जिम्मा भी फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने उठाया है। इसी बीच सीरीज का ट्रेलर भी जारी हो गया है जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां अनन्या हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं तो वहीं करण जौहर और सीरीज की अन्य कास्ट को भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते देखा गया। आइए 'कॉल मी बे' ट्रेलर लॉन्च इवेंट की झलकियों पर गौर फरमा लेते हैं-
Call Me Bae Trailer Launch: 'बे' बन छाईं अनन्या पांडे, करण जौहर-अपूर्व मेहता समेत स्टार्स ने भी बिखेरा जलवा
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'कॉल मी बे' वेब सीरीज की लीड स्टार अनन्या पांडे ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान आकर्षित किया। अभिनेत्री फ्लोरल प्रिंटेड रंगीन पैंट के साथ सफेद बॉडीकॉन टैंक टॉप में बेहद स्टनिंग लगीं। अनन्या ने मैचिंग ईयरिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया। साथ ही उनकी प्यारी स्माइल ने इस पर चार चांद लगा दिए।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता करण जौहर के साथ सीरीज की कास्ट और क्रू ने शानदार अंदाज में शिरकत की। सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Murshid Trailer: केके मेनन की ‘मुर्शिद’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया से होगा सामना
अनन्या पांडे ने सीरीज में अपने किरदार के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'जिस पल से मैंने 'कॉल मी बे' के बारे में सुना, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी। बे एक बहुस्तरीय किरदार है जिसकी यात्रा दिलचस्प और आकर्षक दोनों है।'
Akshay Kumar: क्या भूल भुलैया 3 में विशिष्ट भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार? अभिनेता ने उठाया राज से पर्दा
धर्मा प्रोडक्शन के जरिए निर्मित 'कॉल मी बे' 6 सितंबर से दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब के साथ हिंदी में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।