रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' वीकएंड के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में 124 करोड़ का कारोबार कर सबको हैरत में डाल दिया था। वहीं, चौथे दिन भी अच्छी कमाई कर फिल्म ने साबित कर दिया कि उसकी यह रफ्तार अभी कम नहीं होने वाली है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ ब्रह्मास्त्र के कलाकार भी काफी खुश हैं। इसके कलेक्शन को देखकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Brahmastra Advance Booking Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र का जलवा बरकरार, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन