फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने गाया 'केसरिया' सॉन्ग, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 27 Aug 2022 09:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Aug 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Actress Alia Bhatt sung Kesariya Song in Iit Bombay video went Viral
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को रिलीज होने में महज दो हफ्तों का ही समय बचा है यही वजह है कि दोनों ने अब इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म के दोनों कलाकार IIT बॉम्बे में नजर आए। आलिया भट्ट इस कार्यक्रम में अपनी फिल्म के रोमांटिक गीत 'केसरिया' को गाती नजर आईं।

Brahmastra Actress Alia Bhatt sung Kesariya Song in Iit Bombay video went Viral
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस को गाते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके बगल में बैठे उनके पति रणबीर कपूर ने उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस इवेंट में आलिया ब्राउन रंग की टी शर्ट में सुंदर लग रही थी इसके साथ उन्होंने बेल-बॉटम जींस पहना हुआ था। आलिया का गाना सुनकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, 'कितनी अच्छी आवाज है।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'आपने बहुत अच्छा गाया।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Brahmastra Actress Alia Bhatt sung Kesariya Song in Iit Bombay video went Viral
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस कार्यक्रम से पहले, उन्होंने अपने आउटफिट को दिखाते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा, 'IIT बॉम्बे .. यहां हम आते हैं !!! प्रमोशन के लिए धन्यवाद, कम से कम मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं IIT में आयी (एक घंटे के लिए)। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Actress Alia Bhatt sung Kesariya Song in Iit Bombay video went Viral
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं जो ईशा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वह रणबीर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया को प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने अप्रैल में शादी कर ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed