{"_id":"5cf296a9bdec220773767428","slug":"box-office-collection-of-de-de-pyaar-de-aladdin-pm-narendra-modi-india-s-most-wanted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड भी हुईं पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड भी हुईं पीछे
Sat, 01 Jun 2019 08:45 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 01 Jun 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
box office Collection
- फोटो : amar ujala
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म अलादीन को इसके साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा बड़ी टक्कर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे ने दी। बॉक्स ऑफिस के शनिवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दे दे प्यार दे ने अपने दूसरे हफ्ते में विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी और अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड से ज्यादा कमाई की।
Trending Videos
De De Pyaar De
- फोटो : social media
टी सीरीज की फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को रिलीज हुई। एक साथ 1906 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 61 करोड़ पांच लाख रुपये का शानदार कलेक्शन किया। समझा जा रहा था कि 24 मई को रिलीज हुई फिल्मों पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड के चलते इस फिल्म का कलेक्शन काफी गिरेगा और फिल्म ज्यादातर थिएटर्स से उतरेगी लेकिन अजय देवगन का करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा।
pm narendra modi
- फोटो : Twitter
अजय देवगन स्टारर दे दे प्यार दूसरे हफ्ते में भी देश के 1506 स्क्रीन्स पर दिखाई जाती रही। और, फिल्म को मिली वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के चलते ये दूसरे हफ्ते में 21 करोड़ 63 लाख रुपये का कारोबार करने में सफल रही। बतौर निर्देशक अकीव अली की पहली फिल्म दे दे प्यार दे ने दूसरे हफ्ते में दो नई फिल्मों पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड से ज्यादा कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
India's Most Wanted
- फोटो : amar ujala mumbai
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 15 करोड़ 77 लाख रुपये कमाए और इंडियाज मोस्ट वांटेड की कमाई रही 10 करोड़ 90 लाख रुपये। वहीं दे दे प्यार दे ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में 21 करोड़ 63 लाख रुपये की कमाई करते हुए अपना कलेक्शन कुल 82 करोड़ 68 लाख रुपये कर लिया। यह फिल्म अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है।
विज्ञापन
student of the year 2
- फोटो : file photo
इन फिल्मों के अलावा करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तीन हफ्तों की कुल कमाई 67 करोड़ 50 लाख रुपये रही। ताशकंद फाइल्स ने सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहते हुए 15 करोड़ 37 लाख रुपये की कमाई कर ली। जॉन अब्राहम की फिल्म रॉ का कलेक्शन आठवें हफ्ते तक 37 करोड़ छह लाख रुपये रहा।