बॉक्स ऑफिस का सूखा जून के महीने में भी खत्म नहीं हो सका है। कई फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन कोई भी फिल्म अब तक बंपर कमाई करने में असफल रही है। इस शुक्रवार (21 जून) को रिलीज हुई इश्क विश्क रिबाउंड अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है। वहीं, बड़े बजट में बनकर तैयार हुई चंदू चैंपियन के कलेक्शन को उसकी लागत के लिहाज से संतोषजनक नहीं माना जा सकता है। इसके अलावा मुंजा की रफ्तार भी अब धीमी होती चली जा रही है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection: 'इश्क-विश्क रिबाउंड' का नहीं चला का जादू, 'चंदू चैंपियन' भी कमाल दिखाने में असफल
इश्क विश्क रिबाउंड में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और जिब्रान खान ने बतौर मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। समीक्षकों के साथ लोगों का दिल जीतने में भी यह फिल्म नाकामयाब हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी कम है। शुक्रवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। यह फिल्म पहले दिन से ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी है। 120 करोड़ रुपये बजट के आसपास में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूल करती भी नहीं दिख रही है। स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है, लेकिन कबीर खान एक बार एक निर्देशक के तौर पर चूक गए हैं।
पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने दो करोड़ 69 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.94 करोड़ रुपये हो गई है।
शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 15वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 70.7 करोड़ रुपये हो गई है।
Sandeep Reddy Vanga: कल्कि 2898 एडी के फैन हुए संदीप रेड्डी वंगा, बोले- पहले दिन पहला शो देखूंगा