आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शाही शादी के बाद रिसेप्शन रखा गया। यह रिसेप्शन मुंबई के जियो पार्क में बहुत आलीशान रूप से हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड, व्यवसाय और राजनीतिक घराने के कई मेहमान शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच फिल्मी सितारों ने महफिल लूट ली। देखिए कौन कौन से स्टार्स ने बढ़ाई अंबानी की पार्टी की रौनक...
2 of 14
अमिताभ बच्चन
- फोटो : viral bhayani
रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उनकी पत्नी जया बच्चन नजर नहीं आईं। हालांकि शादी में वो दिखाई दी थीं।
3 of 14
शाहिद कपूर
- फोटो : instagram
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर मीरा ने लहंगा पहन रखा था वहीं शाहिद ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
4 of 14
अभिषेक और ऐश्वर्या
- फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे।
5 of 14
सोनाली बेंद्रे और शिल्पा शेट्टी पति के साथ
- फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी रौनक बढ़ाई।