साल 2020 में कई सितारों के गुजरने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच ट्विटर पर अफवाह फैली कि अनुराग कश्यप नहीं रहे। कुछ ट्विटर यूजर्स ने इसे सच मान लिया और श्रद्धांजलि भी व्यक्त करने लगे। अफवाह फैली तो अनुराग कश्यप को खुद ट्वीट करना पड़ा।
Anurag Kashyap: अपनी मौत की खबर सुनकर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- 'यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए'
ट्विटर अकाउंट @KRKBoxOffice ने एक ट्वीट कर लिखा कि 'अनुराग कश्यप की आत्मा को शांति मिले। वह एक बेहतरीन कहानीकार थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे।' बता दें कि इस अकाउंट से कमाल आर खान तमाम फिल्मों की समीक्षाएं और खबरों पर अपनी राय व्यक्त करते हैं।
कई यूजर्स ने जब ट्वीट करना शुरू किया तो अनुराग कश्यप सामने आए और कहा कि उन्हें तो यमराज दोबारा छोड़ गए हैं। अनुराग ने लिखा, 'कल यमराज के दर्शन हुए। आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए। बोले- अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ/भक्त उसका बायकॉट नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गए मुझे।'
कल यमराज के दर्शन हुए .. आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले - अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें । तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे , तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे। https://t.co/fHuZN6YQ5n
बाद में ट्विटर हैंडल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके स्टाफ से ये गलत खबर पब्लिश हो गई। वो अनुराग कश्यप नहीं बल्कि अनुराग कपूर थे। गौरतलब है कि ट्विटर पर कई बार अनुराग कश्यप और केआरके भिड़ते दिखे हैं।
बता दें कि अनुराग कश्यप ने साल 2003 में फिल्म 'पांच' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में कभी रिलीज नहीं हो सकी। साल 2007 में अनुराग की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' आई। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने 'देव डी', 'गुलाल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बॉम्बे टॉकीज', 'अगली', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जिया' सहित अन्य फिल्में बनाईं।