एक फिल्म के हिट होने में उसके कलाकारों के साथ लेखक और निर्देशक का भी बराबर योगदान होता है। दर्शकों की नब्ज समझकर उसे पर्दे पर उतारने का जिम्मा निर्देशक के कंधे पर होता है। मनोरंजन उद्योग में ऐसे कम ही सितारे हैं जिनकी सफलता का प्रतिशत सौ फीसदी हो। हालांकि कई ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।
बॉलीवुड के इन निर्देशकों की फिल्मों ने किया जबरदस्त कलेक्शन, करियर में नहीं दी एक भी फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खास बात ये है कि वो समाज को एक संदेश भी देते हैं। राजकुमार हिरानी ने 2003 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' की। हिरानी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े।
अली अब्बास जफर
एक ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर को पता होता है कि फिल्म को हिट करने के लिए उसमें कई कमर्शियल चीजों को जोड़ना पड़ता है। अली अब्बास जफर की फिल्में पारिवारिक मनोरंजन का बेहतरीन उदाहरण हैं। एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से की। इसके बाद जफर ने 'गुंडे', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' बनाई। क्रिटिक्स को भले ही उनकी फिल्में कुछ खास पसंद नहीं आई हों लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े हमेशा उनकी फिल्मों के पक्ष में ही गए हैं।
अयान मुखर्जी
अयान मुखर्जी की फिल्मों की कहानी बड़े शहर के इर्द गिर्द बुनी होती है। 2009 में अयान ने पहली फिल्म 'वेकअप सिड' की। इसके बाद 2013 में उन्होंने ने अपनी दूसरी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बनाई। अयान की दोनों ही फिल्में हिट रहीं।
शशांक खेतान
अयान के विपरीत शशांक खेतान की फिल्मों की कहानी छोटे शहर से प्रेरित होती हैं। शशांक खेतान ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' निर्देशित की। इसके बाद उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' बनाई। धड़क को लेकर जान्हवी को काफी ट्रोल किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित नहीं हुई।