देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के काफी मरीज पाए गए हैं। वहीं, इसको लेकर सरकार लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। दूसरी तरफ कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार से प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए भी टीकाकरण की मांग कर दी। इसपर बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर अशोक पंडित का तंजिया ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।
2 of 5
राकेश टिकैत
- फोटो : पीटीआई
राकेश टिकैत द्वारा आंदोलनकारी किसानों के लिए टीके की मांग पर लोग तरह - तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के एक निर्देशक भी शामिल हो गए हैं। बी-टाउन के मशहूर डायरेक्टर अशोक पंडित ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की मांग पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा 'हलवा है क्या कि तुमको उधर ही भेज दें।’
3 of 5
राकेश टिकैत एवं अन्य नेता
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, नए कृषि कानून के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। आंदोलन स्थल पर कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राकेश टिकैत ने कहा था कि इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए। साथ ही बताया कि आंदोलन स्थल पर भी दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है। लेकिन इन सबके साथ सरकार आंदोलन स्थलों पर वैक्सीन भेजकर टीकाकरण करवाए। मैं खुद भी लगवाऊंगा।
4 of 5
rakesh tikait
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने बताया था कि आंदोलन स्थलों पर हम शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। कोरोना के कारण हम आंदोलन खत्म नहीं होने देंगे। टिकैत बोले कि जब तक सरकार कृषि कानून पर विचार नहीं बदलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
5 of 5
rakesh tikait
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 1 मार्च से टीकाकरण के दूसरे चरण का अभियान चल रहा है। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वहीं, नजदीकी आंदोलनरत्त बॉर्डर कुंडली सीमा पर कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। हरियाणा के सीएम खट्टर के निर्देश पर शिविर लगाकर यहां किसानों को वैक्सीन लगाई जा रही है।