{"_id":"5a828bef4f1c1b641f8b55f0","slug":"bollywood-designer-sabyasachi-mukherjee-trolled-just-after-his-comment-over-sari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साड़ी पर दिए बयान के बाद ट्रोल हुए सब्यसाची मुखर्जी, लोगों ने कहा, 'शर्म करो ये...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साड़ी पर दिए बयान के बाद ट्रोल हुए सब्यसाची मुखर्जी, लोगों ने कहा, 'शर्म करो ये...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
डिजाइनर सब्यसाची
बॉलीवुड सितारों के पसंदीदा फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी आजकल अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप मुझसे कहेंगी कि आपको साड़ी पहनने नहीं आती, तो मैं कहूंगा कि आपको शर्म आनी चाहिए। यह आपकी संस्कृति का हिस्सा है, आपको इसके लिए खड़ा होना चाहिए।’
Trending Videos
डिजाइनर सब्यसाची
बता दें, सब्यसाची मुखर्जी ने बीते शनिवार को हावर्ड इंडिया कांफ्रेंस में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी काफी अलोचना की। लोगों ने कहा, सिर्फ साड़ी बांधना नहीं आने की वजह से कोई उन्हें कैसे जज कर सकता है।
(If you don’t know how to wear a saree, shame on you: Sabyasachi to Indian women) Like really??
— Priyanka Bhatt (@iPriyankaBhatt) February 12, 2018
I may not know how to wear a Saree but it doesn't mean I am less Indian or I don't respect my culture. I can't say about the rest, but at least I don't think like that 😕
Shame On You If You Don't Know How To Wear A Saree: Fashion Designer Sabyasachi Tells Indian Women https://t.co/t9RX7gb58U pic.twitter.com/BhFq3iKNuy
— Outlook Magazine (@Outlookindia) February 12, 2018
डिजाइनर सब्यसाची
दुनियाभर में पहचान बनाने वाले सब्यासाची मुखर्जी बॉलीवुड एक्ट्रेस के पसंदीदा डिजाइनर हैं। याद दिला दें,अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी में सब्यसाची के ही डिजाइन्स पहने थे। इसके अलावा सब्यसाची ने अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया है, जिसे दीपिका पादुकोण ने पहना था।