यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं। रिजल्ट में किसी ने पाई सफलता तो किसे के हाथ लगी निराशा। आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 12वीं पास हैं। वहीं, इस लिस्ट में कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो 12वीं तक भी पास नहीं हैं।
कंगना की बचपन से ही फैशन में काफी दिलचस्पी थी। वह एक मॉडल या एक्टर बनने का सपना देखती थीं, लेकिन कंगना के माता पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने। अपने मां बाप की बात मानकर वह उस राह पर चल तो रही थीं पर उनका मन हमेशा कहीं और ही लगा रहता था। वह 12वीं क्लास में फेल होने के बाद घर छोड़कर दिल्ली भाग आई, लेकिन आज वह एक सफल एक्ट्रेस हैं।
3 of 8
अर्जुन कपूर
- फोटो : self
कंगना की तरह अर्जुन कपूर भी 12वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाना ही बंद कर दिया और वह और अपने पिता को असिस्ट करने लगे। आज अर्जुन एक सफल एक्टर हैं।
बचपन से ही करिश्मा कपूर की पढ़ाई में ज्यादा रूचि नहीं थी। उनका ध्यान केवल फिल्म इंडस्ट्री में जाने का था | इसी वजह से करिश्मा कपूर ने 6th के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी |
काजोल पंचगनी के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ की थी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘बाजीगर’ को अपार सफलता मिली। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था। वह 12वीं भी पास नहीं हैं।